This website requires Javascript enabled

Uttar Pradesh Chief Minister Office, Lucknow

Government of Uttar Pradesh, India

सांसद/विधायक प्रकोष्ठ

सांसद/विधायक कोष्ठक में व्यवहृत होने वाले विषय

1-  प्रशासनिक ढांचा-

प्रकोष्ठ में निम्नलिखित अधिकारी/ कर्मचारी तैनात हैः-

क्रमांक

तैनात अधिकारियों / कर्मचारियों का नाम

पदनाम

वेतन मैट्रिक्स

लेवल

मूल वेतन

1.

श्री राजेश कुमार विश्वकर्मा

अनुभाग अधिकारी

15600-39100

10

84900

2.

-

समीक्षा अधिकारी

-

-

-

3.

श्री रजनी कान्त गौरव

समीक्षा अधिकारी

-

8

64100

4.

श्रीमती सुधा तिवारी

सहा.समीक्षा अधिकारी

-

7

50500

5.

मो. सईद खान

सहा.समीक्षा अधिकारी

-

7

49000

2- कार्य आवंटन-

2.1-  सांसदगण (जिसमें अन्य प्रदेशों के सांसद भी सम्मिलित हैं) से प्राप्त पत्रों की प्राप्ति स्वीकार करना, उनको सक्षम प्राधिकारी के आदेश प्राप्त कर सम्बन्धित विभाग/कार्यालय को प्रेषित करना तथा उनका अनुश्रवण

2.2-  सांसदगण को शासकीय कार्य के निष्पादन हेतु आवश्यक अनुमन्य सुविधाओं की व्यवस्था करना।

2.3-  समस्त राजनैतिक दलों के राष्ट्र स्तरीय पदाधिकारियों से प्राप्त पत्रों की प्राप्ति स्वीकार करना उन्हे सक्षम प्राधिकारी के आदेश प्राप्त करने के उपरान्त सम्बन्धित विभाग/कार्यालय को प्रेषित करना तथा उनका अनुश्रवण ।

2.4-  प्रमुख सचिव/ सचिव / विशेष सचिव द्वारा सांसद कक्ष के प्रभारी को निर्दिष्ट कार्य।

2.5-  देश के भूतपूर्व मा0 प्रधान मंत्रीगण तथा प्रदेश के भूतपूर्व मा0 मुख्यमंत्रीगण के पत्रों पर सांसद कक्ष द्वारा उसी प्रकार पत्रोत्तर भेजा जायेगा जिस प्रकार सांसदगण के पत्रों पर पत्रोत्तर भेजा जाता है।

2.6-  मा0 विधायकगण (जिनमें अन्य प्रदेशों के विधायक भी सम्मिलित है) से प्राप्त पत्रों की प्राप्ति स्वीकार करना, उन्हे सक्षम प्राधिकारी के आदेश सहित सम्बन्धित विभाग/ कार्यालय को प्रेषित करना तथा उनका अनुश्रवण करना।

2.7-  मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारीगण द्वारा मा0 विधायकगण के पत्रों के संदर्भ में भेजे जाने वाले पत्रों का प्रेषण।

2.8-  समस्त राजनैतिक दलों के प्रदेश स्तरीय अध्यक्ष / उपाध्यक्ष / महामंत्रिगण से प्राप्त पत्रों की प्राप्ति स्वीकार करना, उन्हे सक्षम प्राधिकारी के आदेश सहित सम्बन्धित विभाग/ कार्यालय को प्रेषित करना तथा उनका अनुश्रवण करना।

3- संरक्षण:-

मा0 सांसद/ विधायकगण के प्रेषित पत्रों की डाक पंजी (कम्प्यूटर पर) रखी जाती है।

4- कार्य प्रक्रिया-

4.1-   मा0 सांसद/ विधायकगण के आदेशित पत्रों को कम्प्यूटर में दर्ज कर सम्बन्धित विभाग/ कार्यालय को प्रेषित किया जाता है तथा समय-समय पर अनुस्मारक प्रेषित किये जाते हैं।

4.2-  मा0 विधायकगण/राजनैतिक दलों के राष्ट्र स्तरीय/ प्रदेश स्तरीय/ अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/ महामंत्रिगण के कम्प्यूटर में दर्ज पत्रों की प्रतिमाह पावती प्रेषित की जाती है। मा0 सांसदगण के कम्प्यूटर में दर्ज पत्रों की भी पावती भेजी जाती है। 

4.3-  डाक/ अन्य अनुभागों से प्राप्त मा0 सांसद/ विधायकगण/ राष्ट्रीय स्तर/ प्रदेश स्तर के राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/ महामंत्रिगण के पत्रों को छांटकर आदेशार्थ प्रेषित किया जाता है।

4.4-  प्रत्येक माह अनुभाग में ऑनलाइन प्राप्त आख्याओं का गुणवत्ता परिक्षण का कार्य कीये जातें हैं ।

 5- कार्य संचालन हेतु प्रभावी नियम/ विनियम-

5.1-   मा0 मुख्यमंत्री जी की अपेक्षा एवं आदेश।

5.2-  उ0 प्र0 सचिवालय मैनुअल।

5.3-  उ0 प्र0 राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली।

5.4-  समय-समय पर निर्गत एवं प्रभावी अन्य आदेश/ नियमावलियां।

6- बजट- 

सांसद / विधायक कोष्ठक के स्तर पर कोई शासकीय बजट आवंटित नहीं है तथा बजट सम्बन्धी कोई कार्य नहीं किया जाता है।

7- सहायिक/ कल्याणकारी कार्यक्रम तथा उनसे लाभान्वित व्यक्तियों का विवरण-

प्रदेश एवं देश की सामान्य जनता की जनसमस्याएं जो कि प्रस्तर-2 में उल्लिखित माध्यमों से मा0 मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लाई जाती है, उनको सम्बन्धित कार्यदायी विभाग/ संस्थाओं के संज्ञान में लाते हुए उनका विधिक समाधान कराये जाने का प्रयास किया जाता है।

   
Back

TOP